एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने राजस्व विवरण जारी करने और प्रसंस्करण के लिए 5000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी शौकत अली, कनगूंगो (जीक्यू) तहसील कवरहामा, जिला बारामुला को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी के अनुसार, एंटी करप्शन ब्यूरो को मागाम के एक व्यक्ति से शिकायत मिली कि पटवारी शौकत अली हलका वारिपोरा, तहसील कवरहामा, जिला बारामुला राजस्व विवरण जारी करने और प्रसंस्करण के लिए शिकायतकर्ता से 9000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है, जबकि इसके लिए उसने पहले ही ऑनलाइन आवेदन कर दिया है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह तहसील करहमा का निवासी है और उनके भाई ने एक व्यक्ति से पिंजूरा स्थित सर्वे नंबर 786 के तहत 10 मरला जमीन का एक टुकड़ा खरीदा था। भूमि के मालिक ने शिकायतकर्ता के साथ एक अनुबंध निष्पादित किया है और भूमि शिकायतकर्ता के कब्जे में है।
शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने राजस्व विवरण (इंतखाब) जारी करने के लिए पटवारी हलका वारिपोरा तहसील करहमा शौकत अली से संपर्क किया। पटवारी शौकत अली ने आवश्यक दस्तावेज जारी करने के लिए 10,000 रुपये की मांग की। इस पर पटवारी से अनुरोध किया कि वह गरीब है और इतनी रकम नहीं दे सकता। इस पर उक्त पटवारी ने कहा कि वह 9000 रुपये दे, अन्यथा काम नहीं होगा।
आरोप लगाया कि पटवारी ने शिकायतकर्ता को 26-07-2023 को पहली किस्त के रूप में 5000 लाने के लिए कहा। इन परिस्थितियों में शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया और कहा कि वह रिश्वत नहीं देना चाहता और संबंधित पटवारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया। इसक बाद मामला पुलिस स्टेशन एंटी करप्शन ब्यूरो बारामुला में दर्ज किया गया। मामले की जांच शुरू की गई।
इस दौरान ट्रैप टीम का गठन किया गया, जिसने जाल बिछाया और आरोपी शौकत अली को शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। औपचारिकताएं पूरी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आरोपी शौकत अली को कवरहामा तहसील कार्यालय में जीक्यू के रूप में तैनात किया गया था, लेकिन उन्हें पटवार हल्का वारिपोरा का प्रभार भी दिया गया था। मामले में जांच जारी है। ब्यूरो
खनन, परिवहन के लिए पैसे मांगने के आरोपी को लिया हिरासत में
पुलिस ने बारामुला में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के लिए नियामक अधिकारियों के लिए पैसे मांगने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस स्टेशन बारामुला को मुनीर अहमद बाला निवासी स्टेडियम कॉलोनी बारामुला से शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें कहा कि नदीम अहमद मीर निवासी जांबाजपोरा बारामुला ने चकलू बारामुला में रेत के अवैध खनन/परिवहन की सुविधा के लिए नियामक अधिकारियों के लिए धन का भुगतान करने के लिए उनसे संपर्क किया था और धोखे से कुछ पैसे प्राप्त कर लिए।
क्षेत्र में खनिजों के अवैध उत्खनन को अंजाम देने के लिए और पैसे की मांग की जा रही है। इस पर मामला दर्ज किया गया। इसके बाद एसएचओ पीएस बारामुला के नेतृत्व में गठित टीम कार्रवाई में जुट गई। पुलिस के अनुसार उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां वह हिरासत में है।