फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: तीन साल में लापता हुईं 9765 महिलाएं, गुमशुदगी के मामले में दूसरे स्थान पर प्रदेश

Fri, 28 Jul 2023 12:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

राज्यसभा में राज्य मंत्री ने देशभर में लापता हुई लड़कियों और महिलाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें 18 साल से कम और 18 साल से ज्यादा आयु के हिसाब से लापता हुई महिलाओं की कैटेगरी वाइज रिपोर्ट बनाई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला सुरक्षा को लेकर कानून तो बना दिए जाते हैं, लेकिन उन्हें अमल में लाने की हकीकत केवल शोर शराबे में दबकर रह जाती है। इसका फायदा उठाकर दबंग बेटियों व महिलाओं पर अत्याचार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। यही वजह है कि जम्मू-कश्मीर में 2019 से 2021 के दरम्यान 18 साल से कम और इससे ज्यादा आयु वाली 9765 महिलाएं लापता हुईं हैं।

विज्ञापन


जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। इसका खुलासा गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा की ओर से राज्यसभा में किए गए एक प्रश्न के उत्तर में हुआ है।

दिल्ली के बाद दूसरे नंबर पर जम्मू कश्मीर

महिलाओं के लापता होने के मामले में यूटी कैटेगरी में दिल्ली के बाद दूसरे नंबर पर जम्मू कश्मीर का नंबर आता है। इसके बाद चंडीगढ़ तीसरे नंबर पर है। दिल्ली में 2019 से 2021 तक में 18 साल से कम आयु की 22919 बेटियां और 18 से ज्यादा आयु की 61050 महिलाएं लापता हुईं।

महिलाओं पर होने वाले अपराध रोकने को लेकर सरकारें तमाम तरह के दावे करती हैं, लेकिन हालात यह हैं कि हर दिन कहीं न कहीं बेटियां व महिलाएं लापता हो रही हैं। इनमें से कुछ मिल जाती हैं, तो कुछ हमेशा के लिए गुमशुदगी रिपोर्ट में रह जाती हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: ऑनलाइन स्पेस में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी, अब 43 % इंटरनेट के जरिये देश-दुनिया से जुड़ीं

बुधवार को राज्यसभा में राज्य मंत्री ने देशभर में लापता हुई लड़कियों और महिलाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें 18 साल से कम और 18 साल से ज्यादा आयु के हिसाब से लापता हुई महिलाओं की कैटेगरी वाइज रिपोर्ट बनाई गई है।
विज्ञापन


साल 2019 से 2021 की इस रिपोर्ट के आंकड़े जम्मू कश्मीर प्रशासन को परेशान करने वाले हैं। इन तीन वर्षों में 18 साल से कम आयु की लड़कियों के गायब होने के 1148 मामले आए। इन्हीं तीन वर्षों में 18 वर्ष से ज्यादा आयु की 8617 महिलाएं लापता हुईं।

यानि इन तीन वर्षों 9765 महिलाएं लापता हुई हैं। हालांकि अभी तक लापता हुई इन महिलाओं का कोई कोई सुराग नहीं लग सका है।
 
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: स्कूलों में बच्चों को दिया शारीरिक और मानसिक दंड तो तीन साल की जेल, लगेगा 5 लाख जुर्माना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें