फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: जेल में बंद हुर्रियत नेता अयाज अकबर की संपत्ति कुर्क, श्रीनगर में एनआईए ने की कार्रवाई

Tue, 13 Jun 2023 11:12 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर के शाल्टेंग इलाके में एजेंसी ने हुर्रियत के नेता अयाज अकबर की संपत्ति कुर्क की है। नई दिल्ली में एनआईए की विशेष अदालत के आदेश पर ये कार्रवाई की गई है। अयाज अकबर पिछले छह वर्षों से नई दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैद है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का अभियान लगातार जारी है। एनआईए ने लगातार दूसरे दिन आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को श्रीनगर के शाल्टेंग इलाके में एजेंसी ने हुर्रियत के नेता अयाज अकबर की संपत्ति कुर्क की है।

विज्ञापन


नई दिल्ली में एनआईए की विशेष अदालत के आदेश पर ये कार्रवाई की गई है। अयाज अकबर पिछले छह वर्षों से नई दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैद है। अयाज अकबर की पत्नी का इस साल अप्रैल में कैंसर से जंग हारने के बाद निधन हो गया था।

इससे पहले सोमवार को एनआईए ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के बागातपोरा हंदवाड़ा में तिहाड़ जेल में बंद जहूर अहमद शाह वटाली की 17 अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया। वटाली 2017 में गिरफ्तार किया गया था। वह तभी से जेल में बंद है। बता दें कि पिछले साल मई में एनआईए कोर्ट (ट्रायल कोर्ट) ने आईपीसी और यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम) की विभिन्न धाराओं के तहत वटाली और अन्य के खिलाफ आरोप तय किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें