फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कश्मीर मैराथन 25 अक्तूबर, 12 देशों के 67 विदेशी नागरिकों ने पंजीकरण करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मंडलायुक्त अंशुल गर्ग ने शनिवार को कश्मीर मैराथन के तीसरे संस्करण की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। नोडल पर्यटन विभाग व अन्य हितधारक विभागों द्वारा सुचारू और सफल आयोजन के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक में बताया गया कि कश्मीर मैराथन 25 अक्तूबर को आयोजित होगी। इसके लिए पोलो ग्राउंड में तीन दिवसीय मैराथन एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में बड़ी अंतरराष्ट्रीय भागीदारी देखने को मिल रही है। अब तक 12 देशों के 67 विदेशी नागरिकों ने पंजीकरण कराया है। फुल मैराथन 42.19 किलोमीटर और हाफ मैराथन 21.09 किलोमीटर दोनों एक ही दिन सुबह आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

प्रतिभागियों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए मैराथन मार्ग पर 17 सहायता स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। बैठक में डिवकॉम ने सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारियों के समय पर निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारियों को नामित करने का निर्देश दिया।
मैराथन मार्ग की दृश्य अपील बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने गमलों में फूल लगाकर सौंदर्यीकरण करने का आह्वान किया। उन्होंने आरएंडबी विभाग को मार्ग का गहन निरीक्षण करने और सभी गड्ढों को भरने का निर्देश दिया ताकि दौड़ के लिए सुचारू और सुरक्षित सतह मिल सके। मैराथन लूप के किनारे पेड़ों की छंटाई करने का भी निर्देश दिया गया। श्रीनगर की प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंडलायुक्त ने डल झील के आसपास सफाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने उपयुक्त स्थानों पर स्वयंसेवकों की तैनाती और आयोजन के दौरान किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त स्टाफ के साथ मेडिकल कैंप स्थापित करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस बीच ट्रैफिक पुलिस को प्रतिभागियों की सुविधा और मैराथन के दिन वाहनों की आवाजाही के सुचारू नियमन को सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित पार्किंग स्थानों का पहले से प्रचार करने का निर्देश दिया गया। श्रीनगर नगर निगम और केपीडीसीएल को मैराथन मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों के उचित कामकाज को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। स्पोर्ट्स काउंसिल को पोलो ग्राउंड में आयोजन के सुचारू संचालन के लिए लाइटिंग व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें