फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: भारतीय वुशु टीम बीजिंग स्पोर्ट यूनिवर्सिटी में एक माह का प्रशिक्षण लेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राष्ट्रीय मुख्य कोच और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कुलदीप हांडू के नेतृत्व में भारतीय वुशु टीम ने सोमवार को यहां मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की।
विज्ञापन

टीम मंगलवार को चीन के लिए रवाना होगी। वहां हुबेई प्रांत में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) वुशु चैंपियनशिप में भाग लेगी। इसके बाद बीजिंग स्पोर्ट यूनिवर्सिटी में एक महीने का विदेशी प्रशिक्षण कार्यक्रम भी लेगी।
बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और चैंपियनशिप के लिए टीम की क्षमताओं पर भरोसा जताया। उन्होंने खिलाड़ियों से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

खेलों के विकास में हरसंभव सहयोग: सीएम
मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में वुशु और अन्य खेल विधाओं के प्रोत्साहन और विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। बातचीत के दौरान सेना के अमित पाल, आयकर विभाग की अपर्णा, राजस्थान की दिवांशी, जम्मू-कश्मीर की अन्सा चिश्ती, जम्मू-कश्मीर के सूर्य भानु प्रताप सिंह, हरियाणा के आर्यन और उत्तर प्रदेश के सूरज यादव जैसे प्रमुख कोच मौजूद रहे। मेडिकल सपोर्ट स्टाफ में जम्मू-कश्मीर के डॉ. एहसान और उत्तर प्रदेश की डॉ. माहिरा भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें