फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बांदीपोरा में खंभे से गिरकर बिजली विभाग के कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। जिले में वीरवार को बिजली बहाली का काम करते समय खंभे से गिरने से बिजली विकास विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब कर्मचारी इलाके में बिजली बहाली के काम में लगा था। बताया गया कि काम के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह खंभे से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल को तुरंत इलाज के लिए उप-जिला अस्पताल सोपोर ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे श्रीनगर के बोन एंड जॉइंट अस्पताल रेफर किया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद यूसुफ शाह के रूप में हुई है। वह इलेक्ट्रिक डिवीजन बांदीपोरा के तहत इलेक्ट्रिक सब डिवीजन कलूसा में स्थायी दैनिक मजदूर के पद पर तैनात था। इस घटना ने एक बार फिर बिजली विभाग के कर्मचारियों, खासकर आपातकालीन मरम्मत और बहाली के काम में लगे फ्रंटलाइन वर्कर्स के सामने आने वाले खतरों को उजागर कर दिया है। हालांकि कठिन हालात में काम करने वाले इन कर्मियों की सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता जताई जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें