फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बारामुला के चेक जमाल मीर में अफीम की फसल नष्ट की

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने मंगलवार को पलहालन के गांव चेक जमाल मीर में अवैध रूप से उगाई गई अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। संबंधित अधिकारी को मिली पुख्ता सूचना के बाद कार्रवाई की गई। इसमें पता चला कि चेक जमाल मीर पलहालन निवासी फारूक अहमद मल्ला ने इलाके में एक जमीन के टुकड़े पर अवैध रूप से अफीम की खेती की थी। इसके बाद पुलिस, संबंधित कार्यकारी मजिस्ट्रेट और कृषि व आबकारी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम मौके पर भेजी गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान कानूनी प्रक्रिया के तहत मौके पर ही अवैध रूप से उगाई गई अफीम की फसल को नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें