फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बांदीपोरा में ओलावृष्टि और तेज हवा से बाग-बगीचे और घरों को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। जिले के कई इलाकों में तेज हवा और बारिश के साथ हुई भारी ओलावृष्टि ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। इससे बाग-बगीचे, घर और अन्य संपत्तियां प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार अरिन इलाके में ओलावृष्टि के कारण बाग-बगीचों को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे कटाई के मौसम से ठीक पहले फल उत्पादकों में चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि मौसम में आए इस अचानक बदलाव ने फलों की फसलों को बुरी तरह प्रभावित किया है और इससे उन्हें भारी नुकसान हो सकता है।
तेज हवा ने अलग-अलग गांवों में कई घरों की छतों को भी नुकसान पहुंचाया है। डोबान इलाके में तेज हवा ने मोहम्मद इकबाल बजाद के घर और संपत्ति को नुकसान पहुचाया। इससे उनके परिवार को आर्थिक हानि हुई है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन

निवासियों और किसानों ने बांदीपोरा जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि वे ओलावृष्टि और तेज हवा से हुए नुकसान का तुरंत आकलन करें और प्रभावित परिवारों तथा बाग-बगीचों के मालिकों को उचित मुआवजा और आवश्यक सहायता प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें