हंदवाड़ा। पुलिस ने बुधवार को नियमित नाका जांच के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलवाडी मोड़ के पास विलगम–हंदवाड़ा रोड पर एक नाका स्थापित किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस पार्टी ने एक नशा तस्कर को संदेहास्पद परिस्थितियों में घूमते हुए पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान अजहर रसूल डार निवासी सलामतवारी शालोरा क्रालपोरा के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।