फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बारामुला के टंगपोरा वुसन में मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। जिले के टंगपोरा वुसन इलाके की न्यू कॉलोनी, वार मोहल्ला में एक रिहायशी मकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बारामुला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पुलिस टीम रवाना की और आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियों को भी बुलाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह मकान इरशाद अहमद डार निवासी न्यू कॉलोनी, वार मोहल्ला, टंगपोरा का है। आग लगने की घटना में मकान की छत पूरी तरह जलकर राख हो गई। बारामुला पुलिस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और स्थानीय लोगों ने मिलकर समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आग को आसपास फैलने और बड़े नुकसान से बचाया जा सका। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई और न ही किसी के घायल होने की सूचना है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आग पर काबू पाने के लिए पुलिस, दमकल कर्मियों और स्थानीय नागरिकों द्वारा किए गए त्वरित एवं समन्वित प्रयासों की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें