अनंतनाग। ऐतिहासिक मुगल गार्डन अचाबल में दो नाबालिग लड़कों के बीच झगड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार अचाबल के निवासी मोमिन मकसूद भट और मोह्रीपोरा अकींगम के निवासी फरहान अहमद डार के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान मोमिन मकसूद ने फरहान अहमद डार पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसकी पीठ और सिर के पिछले हिस्से में चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद मौके पर तैनात टूरिज्म पुलिस कर्मियों की मदद से घायल लड़के को इलाज के लिए एसडीएच अचाबल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।