लेह। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उत्साहपूर्ण भागीदारी का परिचय देते हुए लद्दाख भर के कुल 8,732 सरकारी कर्मचारियों ने 4 दिसंबर को होने वाले लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद चुनाव से पहले कर्मचारी मतदान सुविधा के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार यह सुविधा उन सरकारी कर्मचारियों के लिए आयोजित की गई थी, जिन्हें चुनाव संबंधी ड्यूटी पर तैनात होने के कारण निर्धारित मतदान दिवस पर वोट डालने में असमर्थ थे। जिलों में कर्मचारी मतदान के दौरान लेह में सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया, जबकि चांगथांग में सबसे कम भागीदारी रही।