लेह। फायर एंड फ्यूरी कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा कर चुनौतीपूर्ण उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्र में तैनात फॉर्मेशनों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।
दौरे के दौरान जीओसी ने जवानों से बातचीत की और परिचालन क्षमता एवं स्थायित्व बढ़ाने के उद्देश्य से किए जा रहे बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने जवानों की उच्च स्तर की परिचालन तत्परता और नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण की सराहना की तथा सभी रैंकों से पेशेवर उत्कृष्टता, मिशन तत्परता और परिचालन दक्षता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने का आग्रह किया।