फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: 990.51 करोड़ रुपये की लेह बाईपास परियोजना को केंद्र की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लद्दाख में 990.51 करोड़ रुपये की लागत वाली लेह बाईपास (सदर्न अलाइनमेंट) परियोजना को मंजूरी दिए जाने की घोषणा की। इस परियोजना के तहत फ्यांग (एनएच-01) से उपशी (एनएच-03) तक पक्के शोल्डर सहित दो-लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसका उद्देश्य लेह शहर में यातायात का दबाव कम करना, सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना तथा श्रीनगर–लेह और लेह–मनाली राष्ट्रीय राजमार्गों के बीच संपर्क को मजबूत करना है।
विज्ञापन


इस घोषणा का स्वागत करते हुए लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने केंद्रीय मंत्री का लद्दाख के विकास के लिए सहयोग देने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बाईपास परियोजना लेह में यातायात जाम को काफी हद तक कम करेगी, वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाएगी तथा स्थानीय निवासियों के साथ-साथ लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या को भी लाभ पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें