फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: 350 एनसीसी कैडेट ने हासिल किया सैन्य प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। एक लद्दाख बटालियन लेह में एनसीसी कैडेट के लिए बनियादी सैन्य प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। यह शिविर 19 मई से शुरू हुआ और 28 मई को संपन्न हो गया। शिविरों का आयोजन चरणबद्ध तरीके से किया गया। इसमें प्रत्येक शिविर में 350 कैडेट ने 10 दिनों तक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि शिविरों में बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण दिया गया। इसमें हथियार प्रशिक्षण, ड्रिल, नक्शा पढ़ना एवं नेविगेशन, फील्ड क्राफ्ट, बैटल ड्रिल, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन प्रतिक्रिया अभ्यास शामिल हैं। इसके अलावा कैडेट को अनुशासित दिनचर्या, विरासत स्थलों और ज्ञान केंद्रों के भ्रमण तथा प्रेरणादायक व्याख्यानों के माध्यम से चरित्र निर्माण संबंधी गतिविधियों से भी जोड़ा गया।

इस दौरान रस्साकशी, रिले रेस, ड्रिल प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, पौधरोपण अभियान, स्वच्छता अभियान और प्लास्टिक विरोधी अभियान जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गई।
विज्ञापन


इसी बीच राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने 28 मई को लेह का दौरा किया और गुपुक स्थित लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर में चल रहे प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया।

अपने दौरे के दौरान महानिदेशक एनसीसी ने लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना तथा 14 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला से मुलाकात कर युवाओं के विकास, लद्दाख में एनसीसी गतिविधियों के विस्तार और प्रशिक्षण ढांचे को मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

लेह के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से आए एनसीसी कैडेट से बातचीत करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल वत्स ने उनके उत्साह, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों और कैडेटों को सम्मानित भी किया।

महानिदेशक एनसीसी ने फ्यांग में निर्माणाधीन लद्दाख एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी का भी दौरा किया और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने परियोजना को समय पर पूरा करने पर जोर देते हुए कहा कि यह अकादमी लद्दाख के एनसीसी कैडेटों के लिए प्रशिक्षण सुविधाओं और अवसरों को काफी मजबूत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें