फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: स्विट्जरलैंड की राजदूत ने उपराज्यपाल से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। भारत में स्विट्जरलैंड की राजदूत महामहिम माया तिसाफी ने वीरवार को लोक भवन श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। राजभवन के सूत्रों के मुताबिक यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान जम्मू-कश्मीर और स्विट्जरलैंड के बीच पर्यटन, व्यावसायिक प्रशिक्षण और विकास से जुड़े क्षेत्रों में आपसी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि राजदूत इन दिनों कश्मीर दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने मुख्य सचिव अटल डुल्लू और पूर्व मंत्री सज्जाद लोन से भी मुलाकात कर प्रदेश की विकास प्राथमिकताओं पर चर्चा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें