लेह। लेह एपेक्स बॉडी ने एक सम्मान समारोह आयोजित कर 24 सितंबर की लेह घटना के दौरान जान गंवाने वाले चार लोगों, गोलीबारी में घायल हुए व्यक्तियों, आंदोलन के दौरान जेल गए लोगों, घायल प्रदर्शनकारियों का उपचार करने वाले डॉक्टरों, कानूनी लड़ाई लड़ने वाले बार एसोसिएशन के सदस्यों तथा रक्तदान करने वाले लोगों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में वक्ताओं ने एकता बनाए रखने पर जोर दिया और लोगों से सामूहिक रूप से बड़े उद्देश्य के समर्थन में जुड़े रहने की अपील की। नेतृत्व ने गृह मंत्रालय के साथ जारी वार्ता का भी उल्लेख करते हुए कहा कि बातचीत आगे बढ़ रही है तथा जनता से धैर्य और एकता बनाए रखने की अपील की।