जंस्कार। कर्षा में पवित्र अवशेष दर्शन के दूसरा दिन भी भारी जनसमूह देखने को मिला। 5,322 भक्तों ने पवित्र अवशेषों के दर्शन किए।
अधिकारियों ने बताया कि उद्घाटन दिवस पर 6,908 भक्तों ने दर्शन किया था। मंगलवार के आंकड़ों के साथ दो दिनों में कुल भक्तों की संख्या बढ़कर 12,230 हो गई है।
प्रशासन और स्वयंसेवकों ने पूरे दिन सुचारु और शांतिपूर्ण दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित की, जिसमें व्यवस्थित आवागमन और भक्तों को आवश्यक सहायता प्रदान की गई।