फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर के हब्बाकदल में करंट लगने से पुलिसकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हब्बा कदल इलाके में मंगलवार देर शाम को करंट लगने से डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइंस श्रीनगर में तैनात एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल (एसजीसीटी) वीरजी कौल के रूप में हुई है कौल पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) के तौर पर तैनात थे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मी को हब्बा कदल स्थित पुरश्यार मंदिर में करंट लगा। घटना किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच की जा रही है। उन्हें तुरंत इलाज के लिए श्री महाराजा हरी सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें