फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: एप्रिकॉट ब्लॉसम फेस्टिवल ने पर्यटकों को किया आकर्षित

विज्ञापन
एप्रिकॉट ब्लॉसम फेस्टिवल के दौरान खूबानी के फूलों के पेड़ों के नीचे तस्वीरें लेते हुए पर्यटक - फोटो : kargil news
विज्ञापन
कारगिल। गोमा मिन्जी में एप्रिकॉट ब्लॉसम फेस्टिवल का समापन बुधवार को हुआ। इस दौरान पूरा गांव खिले हुए खूबानी के बागों से सजे एक सुंदर दृश्य में बदल गया। इसने बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित किया।
विज्ञापन


इस फेस्टिवल में प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिला। पर्यटकों ने गाइडेड विलेज वॉक, हेरिटेज ट्रेल, साइक्लिंग टूर और स्थानीय परंपराओं, लोककथाओं एवं जीवनशैली पर आधारित इंटरेक्टिव सत्रों का आनंद लिया।

हैंडलूम, हस्तशिल्प और खूबानी से बने उत्पादों के स्टॉल्स ने उत्सव को और जीवंत बना दिया, वहीं पारंपरिक लद्दाखी व्यंजनों ने पर्यटकों को स्थानीय स्वाद का अनुभव कराया। ऑर्चर्ड पिकनिक, ब्लॉसम व्यूइंग और नेचर वॉक जैसी गतिविधियां विशेष आकर्षण रहीं, खासकर फोटोग्राफी और प्रकृति प्रेमियों के लिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कहानी सत्र और पारंपरिक खाना बनाने के लाइव प्रदर्शन जैसी गतिविधियां भी शामिल थीं, जिसने पर्यटकों को एक समृद्ध अनुभव प्रदान किया। एक विदेशी पर्यटक जॉनाथन ने कहा कि उन्हें स्थानीय लोगों से बातचीत और पारंपरिक भोजन का अनुभव बहुत पसंद आया। एक अन्य पर्यटक ने कहा कि यह जापान के सकुरा चेरी ब्लॉसम से अलग है, लेकिन लद्दाख का यह उत्सव भी उतना ही खूबसूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें