फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लद्दाख में पवित्र बुद्ध अवशेष प्रदर्शनी की तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने शुक्रवार को 1 मई से 15 मई तक आयोजित होने वाली पवित्र बुद्ध अवशेष प्रदर्शनी की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन


बैठक में यूटी स्तर की समन्वय समिति और आयोजन के लिए गठित सात उप-समितियों के सदस्य शामिल हुए। नोडल अधिकारी जिगमेत टकपा ने प्रदर्शनी का अवलोकन प्रस्तुत करते हुए इसके महत्व, योजना संरचना और समय-सीमा की जानकारी दी।

चर्चा में भूमिकाओं और जिम्मेदारियों, समन्वय व्यवस्था, स्थल प्रबंधन तथा पर्यटन को बढ़ावा देने और लद्दाख को सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की संभावनाओं पर विचार किया गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर बौद्ध मंत्रोच्चारण कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने समय-सीमा के कड़ाई से पालन, प्रभावी समन्वय तथा सुरक्षा, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और सार्वजनिक सुविधाओं की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि इस ऐतिहासिक आयोजन का सफल संचालन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें