फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: एलजी लद्दाख ने स्टोक और चुषोत का दौरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। लद्दाख के गांवों में जल संकट को कम करने के प्रयासों के तहत उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लेह जिले के स्टोक और चुषोत गांवों का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य नए जल निकायों के निर्माण की तैयारियों की समीक्षा करना था।
विज्ञापन


उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल भंडारण संरचनाओं की सफाई की जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को पानी की बर्बादी रोकने के लिए उचित इनलेट और आउटलेट चैनल बनाने के निर्देश भी दिए।

उपराज्यपाल ने चुषोत गांव में पारिस्थितिक पुनर्स्थापन कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की भागीदारी से लगभग 200 पौधे लगाकर पौधारोपण अभियान भी शुरू किया। स्थानीय समुदाय के उत्साह की सराहना करते हुए एलजी सक्सेना ने विश्वास जताया कि जनभागीदारी से जल संरक्षण उपाय सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें