फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: चांग ला में बर्फबारी से सड़क अवरुद्ध, सेना ने 100 से अधिक फंसे नागरिकों को निकाला सुरक्षित

विज्ञापन
चांग ला टॉप पर फंसे वाहनों की सहायता और बचाव करते भारतीय सेना के जवान। - फोटो : leh news
विज्ञापन
लेह। भारतीय सेना के जवानों ने चांग ला दर्रे पर एक त्वरित बचाव अभियान चलाकर 100 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार 24 मार्च की रात को बर्फबारी से यातायात बाधित हो गया था। ऊंचाई वाले क्षेत्र में दृश्यता कम होने के कारण चांग ला टॉप के पास 46 वाहनों में सवार कुल 128 नागरिक फंस गए थे।
विज्ञापन


तेजी से बिगड़ते मौसम के बावजूद दर्रे पर तैनात सेना के जवानों ने लगातार प्रयास करते हुए सड़क को साफ करने का अभियान चलाया। करीब छह घंटे के निरंतर प्रयास के बाद अवरुद्ध मार्ग को खोल दिया गया। फंसे यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की गई। बचाए गए यात्रियों ने सेना का आभार जताया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में समय पर सहायता और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने की उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें