फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लद्दाख में 10वीं-12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं शुरू, 3600 छात्र बैठेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। कक्षा 10वीं और 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से लद्दाख भर में शुरू हो गई हैं। अधिकारियों के अनुसार परीक्षाओं की शुरुआत सुचारु और बिना किसी बाधा के हुई। पहले दिन कक्षा 10 के छात्रों ने गणित और कक्षा 12 के छात्रों ने बायोटेक्नोलॉजी का पेपर दिया।
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक कक्षा 10 के लगभग 1,900 और 12वीं कक्षा के करीब 1,700 छात्र परीक्षाएं देंगे। पूरे क्षेत्र में कुल 41 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। 16 लेह में और 25 कारगिल में। शिक्षा सचिव भानु प्रभा ने कहा कि लद्दाख के दुर्गम भूगोल के कारण परीक्षाएं आयोजित करना एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि कुछ केंद्र जंस्कार और द्रास जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में लगभग 14,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित हैं।

जंस्कार के कुछ हिस्सों में तापमान शून्य से 14 से 15 डिग्री नीचे तक गिरने के बावजूद अधिकारियों ने प्रश्नपत्रों की समय पर आपूर्ति और परीक्षा सामग्री की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की। अधिकारियों ने बर्फबारी वाले इलाकों में भी सीबीएसई की मानक प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए अपनी टीमों के समर्पित प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन


परीक्षाएं मार्च के अंतिम सप्ताह तक जारी रहेंगी और सीबीएसई के केंद्रीकृत कार्यक्रम के अनुसार पूरे देश में एक समान समय-सारिणी का पालन किया जाएगा। अधिकारियों ने परीक्षा अवधि के दौरान सभी केंद्रों पर स्वच्छता, सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें