फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर मिले न्याय, लंबित मामले घटें : उमर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने न्याय तक पहुंच बढ़ाने और कोर्ट पर बोझ कम करने में टेली-लॉ पहल की अहम भूमिका के बारे में बताया। वह मंगलवार को शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में टेली-लॉ पर आयोजित रीजनल वर्कशॉप में बोल रहे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि भारत सरकार और न्याय मंत्रालय के मिलकर किए गए प्रयासों से इस स्कीम को और मजबूत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, मुझे उम्मीद है कि इस वर्कशॉप के बाद, भारत सरकार और न्याय मंत्रालय के साथ मिलकर, हम देखेंगे कि इस स्कीम को कैसे और मजबूत कर बढ़ाया जा सकता है। हम और वकीलों को बिना किसी शुल्क के जोड़ेंगे ताकि सभी को सही समय पर और सही जगह पर न्याय मिल सके।
टेली-लॉ के महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल विवादों को मुकदमे में बदलने से पहले सुलझाने में अहम भूमिका निभाती है। कोर्ट में सिर्फ वही केस आने चाहिए जिनकी ज्यूडिशियल हियरिंग जरूरी हो। टेली-लॉ कानून समझाने, लोगों को उनके अधिकारों के बारे में बताने और मीडिएशन को बढ़ावा देने में मदद करता है। अगर कोर्ट पहुंचने से पहले ही प्रॉब्लम सॉल्व हो जाती हैं, तो कोर्ट पर प्रेशर कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें