फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: काजीगुंड में डॉक्टर के तबादले पर लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। काजीगुंड के निवासियों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए डॉक्टर के तबादले पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अस्पताल में पिछले चार वर्षों से सेवाएं दे रहे डॉक्टर का अचानक दूसरी जगह तबादला कर दिया गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि संबंधित डॉक्टर लंबे समय से काजीगुंड अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया करा रहे थे। लोगों का उन पर पूरा भरोसा था। ऐसे में उनका तबादला किए जाने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
लोगों ने मांग की कि इस फैसले पर दोबारा विचार किया जाए। वहीं, चीफ मेडिकल ऑफिसर कुलगाम ने अस्पताल में दूसरे डॉक्टर की नियुक्ति कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें