श्रीनगर। शहर के बाहरी क्षेत्र सोवरा में शुक्रवार को एक 18 वर्षीय फल विक्रेता पर एक अन्य व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि सोवरा में जिनाब साहिब के पास एक धारदार हथियार से हमला किए जाने के बाद युवक घायल हो गया।
उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसकी पहचान चिनार कॉलोनी बेमिना के रहने वाले मुश्ताक अहमद डार (18) के रूप में हुई है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
रंगस बाजार के साथ लगते क्षेत्र में साफ सफाई करते सतकर्ता कमेटी के सदस्य। संवाद