फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: चोरी के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, 38 भेड़ें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। त्राल में भेडें चोरी होने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की गईं 38 भेड़ें बरामद कर ली गई हैं।
विज्ञापन

थाना त्राल को राजवली शाह गुज्जर निवासी दूध कुलान त्राल की ओर से एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। इसमें कहा गया कि 16 व 17 मार्च की रात के दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गोशाला से 38 भेड़ें चुरा लीं है। इस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान एसएचओ त्राल इंस्पेक्टर तजामुल इस्लाम की अगुवाई में एसडीपीओ त्राल की निगरानी में कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर पांच को गिरफ्तार किया। साथ ही चोरी में उपयोग किए गए वाहन लोड कैरियर को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद खालिद बरगट निवासी गंदोह खवास राजोरी ( वर्तमान पता हरिपरिगाम), मंजूर अहमद निवासी कारमुला, शबीर अहमद चनेज निवासी कारमुला, गुलाम मोहिउद्दीन गुज्जर निवासी ब्रेनपथरी, मोहम्मद यूसुफ डार निवासी जलवालपोरा बडगाम के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास से वीरवार को 38 भेड़ें जलवापोरा बडगाम से बरामद कर लीं। इसके अलावा दो अन्य आरोपियों की पहचान की गई। इनमें फारूक अहमद निवासी राजोरी और इम्तियाज अहमद निवासी दूध कुलान त्राल शामिल हैं। इन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें