पुलवामा। अवैध खनन में पुलिस ने चार वाहन जब्त किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि रहमू के रोमशी नल्लाह इलाके में बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के दो ट्रैक्टरों को अवैध रूप से खनिजों के उत्खनन में लिप्त पाया गया। कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रैक्टरों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने मीरगुंड में नाका चेकिंग के दौरान दो और ट्रैक्टर जब्त किए हैं। जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के थे। इनमें अवैध रूप से निकाली गई बजरी और पत्थर (बोल्डर) लदे हुए थे। ट्रैक्टर चालकों की पहचान रऊफ अली हुर्रा निवासी कादीपोरा अगलर और शहनवाज अहमद डार निवासी कादीपोरा अगलर के रूप में हुई है। दोनों वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।