श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में मंगलवार देर रात हिट एंड रन की घटना में एक रिटायर्ड एएसआई की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मागाम इलाके में बद्रान स्टॉप के पास दारीपोरा आदिना में हादसा हुआ। एक अज्ञात ऑटो की टक्कर से रिटायर्ड एएसआई की जान चली गई।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान आदिना बडगाम के रहने वाले गुलाम मोहम्मद वार के रूप में हुई है। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि ऑटो ड्राइवर जिसकी पहचान नहीं हो पाई है वह भी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जेवीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।