फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लाल बाजार में दो रिहायशी घरों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर के लालबाजार क्षेत्र में बुधवार को दो रिहायशी मकानों में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


इस संबंध में अधिकारियों ने कहा कि फायर कंट्रोल रूम बटमालू को आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद फायर स्टेशन नौशहरा, हजरतबल और महाराज गंज के दमकल वाहनों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया। कुछ ही समय बाद दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाने में सफलता पा ली। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। वहीं बुधवार शाम को गागरीबल क्षेत्र में एक्वा ग्रास और सूखी झाड़ियाें में आग लगने की सूचना मिली। इसे भी दमकलकर्मियों ने बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें