शोपियां। पुलिस ने विशरू पाईन केलर में घर से 1.88 किलो चरस और 8.57 किलो भांग बरामद की। अधिकारियों के अनुसार विशेष सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घर पर छापा मारा था। आराेपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच शुरू की गई। शोपियां पुलिस समाज से ड्रग्स की बुराई को खत्म करने का अपना वादा दोहराती है। लोगों से सहयोग करने की अपील करती है।