फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: नशे पर शिकंजा, चार आरोपियों की 2.25 करोड़ की संपत्तियां जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नशे के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस की कार्रवाई जारी है। अनंतनाग में पुलिस ने आरोपियों की 2.25 करोड़ की 4 संपत्तियां जब्त की हैं। वहीं दवा की एक दुकान भी सील की है। एनडीपीएस के मामले में एक आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया गया। वहीं घाटी में ताबड़तोड़ कार्रवाई में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार जिन लोगों की संपत्तियां जब्त की गई हैं। उनकी पहचान रईस अहमद डार, सबजार अहमद डार, मुदासिर अहमद डार और जाहिद अहमद डार के रूप में हुई है। ये सभी तुलखान, बिजबिहाड़ा के रहने वाले हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये संपत्तियां नशीले पदार्थों की अवैध गतिविधियों से कमाए गए पैसों से खरीदी गई थीं। जब्त की गई संपत्तियों का बाजार मूल्य लगभग 2.25 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
अनंतनाग में पुलिस ने जिले भर में चलाए अभियानों के परिणामस्वरूप बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई है और इसमें शामिल व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन श्रीगुफवारा ने एक विशिष्ट सूचना पर शिरहामा निवासी नसीर अहमद के घर पर छापा मारा और 6.614 किलो चरस बरामद की। आरोपी मौके पर मौजूद नहीं था। इस संबंध में एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
पुलिस स्टेशन लारनू की एक टीम ने बिधाद पुल पर चेकिंग के दौरान शेख मोहल्ला वैलू देवलगाम निवासी अब्दुल हमीद शेख को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 32 ग्राम चरस बरामद की गई। बिजबिहाड़ा-पहलगाम सड़क पर वुलरहामा में पीसी पहलगाम द्वारा लगाए गए एक नाके के दौरान एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान दानिश अहमद कुमार निवासी क्रालपोरा कुल्लर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 100 ग्राम चरस बरामद की गई।
पुलिस चौकी संगम की एक टीम ने पंजपोरा में नाका चेकिंग के दौरान एक कार को रोका और उसमें सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान तसीन रमजान भट निवासी बटपोरा मरहामा के रूप में हुई। जांच उसके कब्जे से 32 ग्राम चरस और 292 ग्राम चरस पाउडर बरामद किया गया।
एक आरोपी फिरोज अहमद मुंडू निवासी नट्टीपोरा संगम को हलमुल्ला में गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 270 ग्राम चरस पाउडर बरामद किया गया। सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अनंतनाग में अवैध दवाइयों की बिक्री पर मेडिकल शॉप सील
अनंतनाग। अवैध रूप से दवाइयों की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अनंतनाग पुलिस ने ड्रग विभाग के साथ संयुक्त अभियान में पईबुग मट्टन स्थित एक मेडिकल शॉप को सील कर दिया। अधिकारियों के अनुसार पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि उक्त दुकान पर बिना वैध पर्चे के दवाइयां बेची जा रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और ड्रग विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि दुकान मालिक पंजीकृत चिकित्सक के अनिवार्य प्रिस्क्रिप्शन के बिना दवाइयां दे रहा था। अधिकारियों ने इसे जन स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए तुरंत दुकान को सील कर दिया। संवाद

एनडीपीएस मामले में रद्द किया ड्राइविंग लाइसेंस

अनंतनाग। नशा तस्करी और मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए अनंतनाग पुलिस ने एक एनडीपीएस आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस कानून के प्रावधानों के तहत रद्द कर दिया है। पुलिस के अनुसार, शहजादा सुवैद निवासी बाटाकुंड त्राल एफआईआर में नामजद है। यह वही मामला है जिसमें हाल ही में पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान एक वाहन से चरस जैसी बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इसी कानूनी कार्रवाई के तहत आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस नंबर रद्द कर दिया गया है। संवाद

हंदवाड़ा और शोपियां में तीन गिरफ्तार, मादक पदार्थ बरामद
कुपवाड़ा/शोपियां। हंदवाड़ा के क्रालगुंड क्षेत्र में नाका जांच के दौरान पुलिस ने नशा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से मादक पदार्थ बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को हिरासत में लेकर मादक पदार्थों को जब्त कर लिया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन क्रालगुंड में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वहीं शोपियां में पुलिस स्टेशन केलर की एक पुलिस पार्टी ने रिंगवार्ड रोड पर लगाए गए नाके के दौरान एक आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 120 ग्राम चरस बरामद की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जाकिर हुसैन अवान निवासी पहलीपोरा दुनाडू केलर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें