श्रीनगर। घाटी में गर्मी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बुधवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी में अधिकतम तापमान 11 डिग्री तक अधिक चल रहा है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 फरवरी को हल्के बादल छाए रहेंगे। 27-28 फरवरी को थोड़े से बादल छाए रहेंगे। 28 की रात तक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी होगी। 1-3 मार्च को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 4-7 मार्च को हल्के बादल छाए रहेंगे।
बुधवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.8 डिग्री अधिक है।
वहीं न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 9.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 8.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.1 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक है।