रमजान की व्यवस्थाओं को लेकर जामिया मस्जिद में औकाफ कमेटी की बैठक।
- फोटो : shrinagar news
श्रीनगर। पवित्र रमजान महीने के आगमन के अवसर पर श्रीनगर की जामिया मस्जिद औकाफ अंजुमन के पदाधिकारियों और सदस्यों की एक बैठक औकाफ मुख्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता मीरवाइज डॉ. मौलवी मोहम्मद उमर फारूक ने की। इसमें ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में पवित्र महीने की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी आवश्यक सुविधाएं श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष रूप से दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वालों के लिए सुनिश्चित की जाएंगी। नमाज के लिए विशेष इंतजामाें को भी अंतिम रूप दिया गया है। मीरवाइज ने अंजुमन अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि बोअर्स और स्टाफ को कहा गया कि बिजली, पानी की आपूर्ति, स्वच्छता, कारपेट और ध्वनि व्यवस्था के संबंध में उचित इंतजाम किए जाएं। प्रशासन से भी अनुरोध किया जाएगा कि रमजान के दौरान मस्जिद के आसपास बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बहाल रहे। मस्जिद के बाहर जाम की स्थिति न बने और सफाई व्यवस्था बनी रहे। वहीं बैठक के दौरान सदस्यों और स्टाफ ने आश्वासन दिया कि वे मस्जिद की पवित्रता बनाए रखेंगे और अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाएंगे।