फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आरक्षण बिल मौजूदा रूप में पास नहीं होगा : उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने बुधवार को कहा कि महिला आरक्षण बिल अगर दोबारा संसद में लाया गया तो मौजूदा स्वरूप में पास नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने राज्य का दर्जा बहाल कराने के लिए संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन का भी ऐलान किया।
विज्ञापन

बांदीपोरा में प्रेसवार्ता में चाैधरी ने कहा, महिला आरक्षण बिल पर कोई भी फैसला संविधान के दायरे में और लोगों की आकांक्षाओं के मुताबिक ही लिया जाएगा। मौजूदा रूप में यह बिल स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों से जंतर-मंतर प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। कहा, राज्य का दर्जा बहाली सामूहिक मांग है। चेताया कि जो राजनीतिक पार्टियां राज्य का दर्जा बहाली के लिए जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगी वे जम्मू-कश्मीर के लोगों की दुश्मन हैं और जनता उन्हें पहचान लेगी। उपमुख्यमंत्री ने बांदीपोरा-श्रीनगर सड़क कॉरिडोर पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बांदीपोरा के विधायक निजामुद्दीन भट और सोनावारी के विधायक हिलाल अकबर लोन भी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों को बांदीपोरा को श्रीनगर से जोड़ने वाले दो प्रमुख पुलों का निर्माण कार्य इस साल के अंत तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें