फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: दिन में तेज धूप से बढ़ा अधिकतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। घाटी में बुधवार को सुबह से ही निकली तेज धूप ने अधिकतम तापमान बढ़ा दिया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है।
मौसम विभाग के अनुसार 27-28 अगस्त को आमतौर पर गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। सुबह और दोपहर के समय छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। 29-31 अगस्त को आमतौर पर गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। 1-3 सितंबर को आमतौर पर गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा, सुबह और दोपहर के समय छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें