फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: धूप ने बढ़ाया दिन का पारा, उमस ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर में 34.2 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, फिलहाल राहत के आसार नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में वीरवार की सुबह से तेज धूप ने दिन का पारा बढ़ा दिया। वहीं, रात को उमस भी लोगों को परेशान कर रही है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है।
कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है।
विज्ञापन

पर्यटन केंद्र पहलगाम में अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। फूलों की घाटी गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 17 जुलाई को आम तौर पर गर्मी और उमस रहेगी। कश्मीर संभाग में कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश या तूफान के साथ बारिश हो सकती है। जम्मू डिवीजन में कुछ अलग-अलग जगहों पर थोड़ी देर के लिए तेज बारिश हो सकती है। 18-19 जुलाई को आसमान में आंशिक रूप से या पूरी तरह बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी और जम्मू संभाग में कुछ अलग-अलग जगहों पर थोड़ी देर के लिए तेज बारिश हो सकती है। 20-22 जुलाई को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, तूफान के साथ बारिश के एक-दो दौर होंगे और कश्मीर व जम्मू संभाग में कुछ अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश या थोड़ी देर के लिए तेज बारिश हो सकती है। 18-19 जुलाई और 20-22 जुलाई के दौरान चेनाब घाटी और पीर पंजाल रेंज के कुछ संवेदनशील इलाकों में अचानक बाढ़, भूस्खलन, मडस्लाइड की आशंका है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे नालों, धाराओं और भूस्खलन, मडस्लाइड की आशंका वाले इलाकों से दूर रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें