फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: तेज धूप ने बढ़ाया तापमान, श्रीनगर में फिर 33 के पार पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में बुधवार को सुबह से तेज धूप ने दिन का तापमान बढ़ा दिया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम है।
मौसम विभाग के अनुसार 9-11 जुलाई को आम तौर पर गर्मी और उमस रहेगी। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ेंगे और कुछ जगहों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश या गरज-चमक की स्थिति भी हो सकती है। 11-12 जुलाई को जम्मू प्रांत के कई स्थानों पर बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि कुछ अलग-थलग स्थानों पर भारी बारिश, संक्षिप्त रूप से तीव्र बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 13-15 जुलाई को आमतौर पर गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा, जम्मू डिवीजन के छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी और कुछ अलग-थलग स्थानों पर तेज बौछारें हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें