फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सुबह से धूप ने बढ़ाया दिन का पारा, आज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। घाटी में शनिवार को सुबह से धूप रही, जिससे दिन का पारा बढ़ गया। इससे गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21-22 जून को मौसम आमतौर पर बादल वाला रहेगा। कई जगहों पर हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें