फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: उपराज्यपाल ने अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
एलजी बोले, बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, इंटेलिजेंस आधारित अभियानों को दें गति
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, नागरिक प्रशासन, सीएपीएफ और प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने, खुफिया जानकारी पर आधारित आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की। उपराज्यपाल ने कहा कि यात्रा का पुनरारंभ पूरी तरह से मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर है। हाल ही में हुई भारी बारिश के मद्देनजर, उपराज्यपाल ने बाढ़ सुरक्षा उपायों को मजबूत करने और तीर्थयात्रा मार्गों के साथ सभी नालों से तत्काल मलबा हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने चौबीसों घंटे आपदा प्रतिक्रिया तत्परता पर ध्यान केंद्रित करते हुए निरंतर परिचालन तैयारी की आवश्यकता पर जोर दिया। उपराज्यपाल ने अधिकारियों को मार्ग पर गैर-पंजीकृत सेवा प्रदाताओं को सख्ती से प्रतिबंधित करने और अनिवार्य सौ प्रतिशत प्रीपेड सेवा प्रणाली को लागू कराने को कहा। उन्होंने अतिरिक्त पावर डीजी सेट लगाने, चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, जनशक्ति, ऑक्सीजन सिलेंडर और एम्बुलेंस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टेंट में अग्निशमन यंत्र होना चाहिए और यात्रा मार्गों पर विशेष वन्यजीव इकाइयों को तैनात किया जाना चाहिए। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि 20 दिनों में 3,91,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में दर्शन किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें