फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कुलगाम पुलिस ने नशा तस्करों की 1 करोड़ से अधिक की रिहायशी संपत्तियां जब्त कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। पुलिस ने नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों पर कार्रवाई के तहत इम्तियाज अहमद मीर निवासी कुज्जर फ्रिसल यारीपोरा के एक रिहायशी मकान को जब्त कर लिया है। इसका बाजारी मूल्य 50 लाख है।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि यह संपत्ति नशीले पदार्थों और ड्रग्स के अवैध व्यापार से कमाए गए पैसों से खरीदी गई थी। इसी के चलते उक्त संपत्ति को पुलिस थाना यारीपोरा में दर्ज एफआईआर के संबंध में जब्त किया गया है। इसके अलावा फिरोज अहमद खान निवासी मुन्नाद, तहसील यारीपोरा के एकमंजिला रिहायशी मकान को भी जब्त किया गया है। इसका बाजारी मूल्य करीब 52 लाख है। यह संपत्ति भी नशीले पदार्थों और ड्रग्स के अवैध व्यापार से कमाए गए पैसों से खरीदी गई थी। इसी के चलते उक्त संपत्ति को पुलिस थाना बिहीबाग की एफआईआर के संबंध में जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें