फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बडगाम में नादिगाम रेलवे क्रॉसिंग 4 दिनों तक बंद रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के नादिगाम हाल्ट पर रेलवे लेवल क्रॉसिंग को ट्रैक अपग्रेडेशन के काम के चलते चार दिनों के लिए वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। बडगाम और माजहोम के बीच स्थित यह क्रॉसिंग शुक्रवार से सोमवार रात 8 बजे तक यानी कुल 96 घंटों के लिए सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी।
विज्ञापन

सूचना में कहा गया है कि यह बंदी एक आधुनिक रबरयुक्त लेवल क्रॉसिंग सतह लगाने के लिए जरूरी है। इसका उद्देश्य यात्रियों के लिए आवाजाही को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाना है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें और मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस तथा रेलवे कर्मचारियों के साथ सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें