शोपियां। जिले में शुक्रवार को जैनापोरा में एक कैंप में बेहोश होकर गिरने के बाद सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के जैनापोरा इलाके में हॉर्टिकल्चर कैंप में तैनात 178 बटालियन की ई-कंपनी के एएसआई अचानक कैंप के अंदर गिर पड़े।
विज्ञापन
उन्हें तुरंत जैनापोरा के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 56 वर्षीय एएसआई सुरम सिंह के तौर पर हुई है जो जम्मू संभाग के कठुआ जिले के राजबाग इलाके के रहने वाले थे। पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।