फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: वायु सेना की लोगों को सलाह, धमाके की आवाज से घबराए नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। ज़िले के मलंगपोरा में वायु सेना की गतिविधियों से धमाके जैसी आवाज आने की संभावना के बीच स्थानीय लोगों को आगाह किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को लोगों को जारी की गई एक सलाह में कहा कि अगर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच धमाके जैसी कोई आवाज सुनाई दे, तो वे घबराएं नहीं। अधिकारियों ने बताया कि जिले में स्थित वायु सेना स्टेशन मलंगपोरा के कंट्रोल रूम ने इन गतिविधियों के बारे में पहले ही जानकारी दे दी थी। एक एडवाइजरी में अधिकारियों ने कहा था कि तय समय के दौरान सुनाई देने वाली ऐसी कोई भी आवाज पहले से सूचित की गई गतिविधि का ही हिस्सा है। इसमें घबराने की कोई बात नहीं है। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे शांत रहें और इन आवाज़ों के बारे में अफवाह या गलत जानकारी न फैलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें