असम राइफल के डीजी ने किया वुलर बटालियन का दौरा।
- फोटो : shrinagar news
श्रीनगर। डायरेक्टर जनरल (डीजी) असम राइफल्स लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा ज़िले के पारिबल में असम राइफल्स की वुलर बटालियन का दौरा किया। इस दौरे के दौरान कमांडेंट ने उन्हें बटालियन की ऑपरेशनल तैयारियों, मौजूदा सुरक्षा माहौल और चल रही पहलों के बारे में जानकारी दी।
डायरेक्टर जनरल ने अधिकारियों और जवानों से बातचीत भी की। बटालियन की ड्रोन लैब और मलंगम सीओबी का दौरा किया और सभी रैंकों की उनकी पेशेवरता, ऑपरेशनल तत्परता और इस क्षेत्र की सुरक्षा के प्रति उनके अटूट समर्पण की सराहना की।