फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर सरकार योग्यता के आधार पर पदोन्नति देने के लिए प्रतिबद्ध : इत्तू

विज्ञापन
श्रीनगर में मंत्री सकीना इत्तू पदोन्नति पत्र सौंपती हुईं। - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
श्रीनगर। शिक्षा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने कहा कि उमर सरकार संस्थागत विकास और प्रभावी सार्वजनिक सेवा के लिए कर्मचारियों को योग्यता आधारित पदोन्नति देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

मंत्री ने यहां एससीईआरटी ऑडिटोरियम बेमिना में स्कूल शिक्षा विभाग के 25 कंटिंजेंट पेड वर्कर्स को मल्टी-टास्किंग स्टाफ के रूप में नियमित करने के नियुक्ति आदेश और 14 लेबोरेटरी असिस्टेंट को शिक्षक के पद पर पदोन्नति के आदेश वितरित किए।
मंत्री ने सरकार की योग्यता और अनुभव के आधार पर निष्पक्ष अवसर सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ साल में करीब 3 हजार सीपीडब्ल्यू नियमित किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि कर्मचारी किसी भी संस्था की रीढ़ होते हैं और उनका समर्पण छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के बड़े लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शैक्षिक ढांचे को मजबूत करने और शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारियों की वास्तविक चिंताओं को दूर करने के लिए कई सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।
कर्मचारियों को बधाई देते हुए मंत्री ने उनसे शिक्षा क्षेत्र और छात्रों के भविष्य की बेहतरी के लिए ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी की भावना से काम करते रहने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें