फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: फर्जी जीआई टैग लगाकर नकली कश्मीरी कालीन बेचने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। क्राइम ब्रांच कश्मीर ने फर्जी ज्योग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) सर्टिफिकेशन का इस्तेमाल कर मशीन से बने सिंथेटिक कालीन को असली कश्मीरी हस्तनिर्मित कालीन बताकर एक पर्यटक को ठगने के आरोप में टंगमर्ग स्थित एक कालीन शोरूम के मालिक और उसके सेल्समैन के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।
विज्ञापन


एक बयान में क्राइम ब्रांच के प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल क्राइम विंग (क्राइम ब्रांच कश्मीर) ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, टंगमर्ग की अदालत में दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया है। यह चार्जशीट एफआईआर द कश्मीर आर्ट बाजार (टंगमर्ग) के मालिक मोमिन फारूक अंचारी और उसके सेल्समैन गुलाम मोहि-उद-दीन राथर के खिलाफ दायर की गई है।

यह मामला हस्तशिल्प एवं हथकरघा विभाग कश्मीर के तत्कालीन निदेशक मुसर्रत इस्लाम सोहरावर्दी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद सामने आया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एक पर्यटक को असली जीआई टैग वाला कश्मीरी हस्तनिर्मित कालीन बताकर मशीन से बना सिंथेटिक कालीन खरीदने के लिए उकसाया गया था। यह सौदा 2.55 लाख रुपये में तय हुआ था, जिसके एवज में 25,000 रुपये की एडवांस राशि ली गई थी, जिसे बाद में वापस कर दिया गया।
विज्ञापन


जांच के दौरान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कारपेट टेक्नोलॉजी (आईआईसीटी), श्रीनगर द्वारा किए गए तकनीकी परीक्षण में यह साबित हुआ कि कालीन हाथ से बुना हुआ नहीं बल्कि सिंथेटिक और मशीन से बना हुआ था। इसके अलावा एफएसएल श्रीनगर की फोरेंसिक जांच में भी जीआई टैग और क्यूआर कोड वाले कालीन की तस्वीरों व व्हाट्सएप चैट की पुष्टि हुई है। इसके आधार पर कानूनी कार्रवाई के लिए सक्षम अदालत में चार्जशीट पेश की गई है।

क्राइम ब्रांच ने आम जनता और पर्यटकों को सलाह दी है कि वे कश्मीरी हस्तशिल्प उत्पाद खरीदने से पहले जीआई सर्टिफिकेशन की अच्छी तरह जांच कर लें और किसी भी संदिग्ध धोखाधड़ी या दुरुपयोग की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें