शोपियां। जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरफ से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत केलर में आयोजित खो-खो टूर्नामेंट बुधवार को रंगारंग समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ। इसमें हायर सेकेंडरी स्कूल केलर ने चैंपियन का खिताब जीता।
यह टूर्नामेंट 16 मार्च से शुरू हुआ था। फाइनल मुकाबला गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल केलर और गवर्नमेंट मिडिल स्कूल केलर के बीच खेला गया। इसमें कड़े मुकाबले के बाद गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल केलर ने जीत हासिल की।
समापन समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमीज राशिद भट ने विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफियां वितरित कीं। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों के प्रयासों और खेल भावना की सराहना करते हुए टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए बधाई दी।