फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जीरो ब्रिज से पंथा चौक तक प्रस्तावित रिवर क्रूज मार्ग का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट अवनी लवासा ने वीरवार को भारत का इनलैंड वाटरवेज ऑथॉरिटी और जम्मू-कश्मीर सरकार के सहयोग से विकसित किए जा रहे प्रस्तावित रिवर क्रूज ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ आरटीओ कश्मीर और ट्रांसपोर्ट विभाग के संयुक्त निदेशक भी मौजूद थे। लवासा ने जीरो ब्रिज से पंथा चौक तक प्रस्तावित रिवर क्रूज मार्ग का निरीक्षण किया।
उन्होंने विभिन्न प्रस्तावित टर्मिनलों का दौरा कर इन्फ्रास्ट्रक्चर की प्रगति और परिचालन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण में टर्मिनलों की तैयारियों, यात्रियों के चढ़ने-उतरने की सुविधाओं, नौवहन संबंधी आवश्यकताओं, सुरक्षा उपायों और क्रूज सेवा शुरू करने के लिए जरूरी अन्य बुनियादी ढांचे पर फोकस किया गया।
विज्ञापन

सेक्रेटरी ने आईडब्ल्यूएआई, ट्रांसपोर्ट विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच करीबी समन्वय पर जोर दिया ताकि प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो और सुरक्षा, परिचालन दक्षता और यात्री सुविधा के उच्चतम मानकों का पालन किया जा सके।
विज्ञापन

इनलैंड वाटरवेज ऑथॉरिटी द्वारा जम्मू कश्मीर सरकार के साथ मिलकर लागू किया जा रहा रिवर क्रूज ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट न सिर्फ परिवहन का टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल साधन उपलब्ध कराएगा, बल्कि नदी झेलम की पर्यटन क्षमता को भी काफी बढ़ाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें